कुल पेज दृश्य

शनिवार, 18 अप्रैल 2009

हिंदी कविता : संजीव 'सलिल'

हिंदी कविता :

संजीव 'सलिल'

गीता रामायण समझ, जिसे रहा मैं बाँच.
उसे न हीरे की परख, चाह रही वह काँच.
दोहा-चौपाई सरस, गाया मैंने मीत.
नेह निभाने की नहीं, उसे सुहाई रीत.
नहीं भावना का किया, दो कौडी भी मोल.
मौका पाते ही लिया, छिप जेबों को तोल.
केर-बेर का संग यह, कब तक देता साथ?
जुडें नमस्ते कर सकें, अगर अलग हों हाथ.
*****

कोई टिप्पणी नहीं: