स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (4) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (57) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (2) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (41) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (80) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (235) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)

शुक्रवार, 16 सितम्बर 2011

नवगीत: अपना हर पल है हिन्दीमय... -- संजीव 'सलिल'


 




नवगीत:
अपना हर पल है हिन्दीमय...
संजीव 'सलिल'
*

*
अपना हर पल है हिन्दीमय
एक दिवस क्या खाक मनाएँ?
बोलें-लिखें नित्य अंग्रेजी
जो वे एक दिवस जय गाएँ...
*
निज भाषा को कहते पिछडी.
पर भाषा उन्नत बतलाते.       
घरवाली से आँख फेरकर                                             
देख पडोसन को ललचाते.                                                     
ऐसों की जमात में बोलो,                                                                       
हम कैसे शामिल हो जाएँ?...
*
हिंदी है दासों की बोली,
अंग्रेजी शासक की भाषा.
जिसकी ऐसी गलत सोच है,
उससे क्या पालें हम आशा?
इन जयचंदों  की खातिर
हिंदीसुत पृथ्वीराज बन जाएँ...
*

ध्वनिविज्ञान-नियम हिंदी के
शब्द-शब्द में  माने जाते.
कुछ लिख, कुछ का कुछ पढ़ने की
रीत न हम हिंदी में पाते.
वैज्ञानिक लिपि, उच्चारण भी
शब्द-अर्थ में साम्य बताएँ...
*
अलंकार, रस, छंद बिम्ब,
शक्तियाँ शब्द की, बिम्ब अनूठे.
नहीं किसी भाषा में  मिलते,
दावे करलें चाहे झूठे.
देश-विदेशों में हिन्दीभाषी
दिन-प्रतिदिन बढ़ते जाएँ...
*
अन्तरिक्ष में संप्रेषण की
भाषा हिंदी सबसे उत्तम.
सूक्ष्म और विस्तृत वर्णन में
हिंदी है सर्वाधिक सक्षम.
हिंदी भावी जग-वाणी है
निज आत्मा में 'सलिल' बसाएँ...
*****************

5 टिप्पणियाँ Comments:

Dr.M.C. Gupta ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavita ने कहा…

सलिल जी,

कविता और भाव खरे हैं. एक बात समझ न आई--


अन्तरिक्ष में संप्रेषण की
भाषा हिंदी सबसे उत्तम.

--ख़लिश

achal verma ✆ ekavita ने कहा…

हिंदी भावी जग-वाणी है
निज आत्मा में 'सलिल' बसाएँ...

शीघ्र आपकी ये वाणी
अब तेजी से सच कर दिखलायें
हममें अब संकल्प ये आये
कदम कभी ना पीछे जाएँ |

प्रान्त प्रान्त में सब के मन में
बात एक ही घर कर जाए
हम हिन्दुस्तानी हैं कहलाते
हिन्दी भाषी भी कहलायें ||

अचल वर्मा

sn Sharma ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavita ने कहा…

आ० आचार्य जी,
दोनों कविताओं और प्रस्तुत चित्रों से अंतर्तम हिन्दीमय हो गया | मुग्ध हूँ |
' अन्तरिक्ष में सम्प्रेषण ' से आपका आशय संभवतः अंतर्जाल पर लोकप्रियता से है
जिसके माध्यम अन्तरिक्ष में स्थिर सैटेलाइट हैं |
सादर
कमल

mukku41@yahoo.com ekavita ने कहा…

Mukesh Srivastava ✆

आचार्य जी,
विचार, भावना और प्रस्तुतीकरण तीनो तरह से हिंदी के लिए
यह हिंदी की कविता भा गयी,
आपकी प्रतिभा को नमन

मुकेश इलाहाबादी

अवनीश एस तिवारी ने कहा…

पूरा समर्थन है |



अवनीश तिवारी


नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर