स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (4) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (57) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (2) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (41) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (80) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (235) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)

मंगलवार, 17 जनवरी 2012

दोहा सलिला: यथा नाम गुण हों तथा -- संजीव 'सलिल'

दोहा सलिला:
यथा नाम गुण हों तथा
संजीव 'सलिल'
*
यथा नाम गुण हों तथा, अनायास-सायास.
तभी करे तारीफ जग, हो न 'सलिल' उपहास..
*
वह बेनाम-अनाम है, जिसका है हर नाम.
नाम मिले उनको सभी, जिनका कोई न नाम..
*
नाम रख रहे हर्ष से, है दिल में उल्लास.
नाम रख रहे द्वेष से, प्रभु कर विफल प्रयास..
*
नाम बड़ा दर्शन- रहे छोटे उनसे दूर.
जो न रहे- वह है 'सलिल' आँखें रहते सूर..
*
रखो काम से काम मन, मत होना बेकाम.
शेष दैव का नाम हो, मैं अशेष बेनाम..
*
नहीं सार निज नाम में, रख प्रभु मुझे अनाम.
नाम तुम्हारा ही जपूँ, जब ले श्वास विराम..
*
दैव न हम बदनाम हों, भले रहें गुमनाम.
शीश उठाये रह सकें, जब हो जीवन-शाम..
*
नाम हो रहा कहें क्या, इससे बड़ा इनाम?
बेशकीमती नाम का, तनिक न मिलता दाम..
*
पर्वत पर हरियायेंगे, यदि संबल हों राम.
मिलें आम के आम सँग, गुठली के भी दाम..
*
काम सदा निष्काम कर, यथासमय विश्राम.
नाम राम का याद कर, मन बन विनत प्रणाम..
*
बड़ा राम से भी अधिक, हुआ राम का नाम.
नाम शेष होगा सदा, शेष न लेकिन राम..
*

Acharya Sanjiv verma 'Salil'

http://divyanarmada.blogspot.com
http://hindihindi.in



2 टिप्पणियाँ Comments:

santosh bhauwala ✆ ने कहा…

santosh.bhauwala@gmail.com द्वारा yahoogroups.com
आदरणीय आचार्य जी ,यथा नाम तथा खूबसूरत दोहे !नमन !!
संतोष भाऊवाला

dkspoet@yahoo.com ने कहा…

dks poet ✆ dkspoet@yahoo.com
ekavita

आदरणीय आचार्य जी,
इन सुंदर दोहों के लिए साधुवाद स्वीकार करें।
सादर
धर्मेन्द्र कुमार सिंह ‘सज्जन’


नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर