स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (4) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (57) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (2) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (41) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (80) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (235) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)
अमरकंटक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अमरकंटक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2009

नमन नर्मदा : कृष्ण गोप, मंडला.

माँ सुकुमारी वत्सल सलिला, उज्जवल मधुमय क्षीर नर्मदा।

मध्य प्रान्त की जीवन रेखा, विस्तृत नेहिल नीर नर्मदा॥

उर्वर मिट्टी रच कछार में, सब्जी-फल भर देती है।

मछुआरों को मछली देती, हरती तट की पीर नर्मदा॥

फसल सम्पदा बाँट रहा है अमृत जल जीवनकारी।

मेकल का मस्तक ऊंचा है, अंचल की जागीर नर्मदा॥

बस्ती के मकान जुड़ने को, बालू के भंडार विपुल।

मंदी-मस्जिद गढ़ हैं, स्वयं सजाती तीर नर्मदा॥

सुर सरिता के हरे-भरे तट, आशाओं के पोषक हैं।

कोई किनारा कैसे छोड, हर मन की जंजीर नर्मदा॥

गंगा की मैया कहलाती, पापनाशिनी वरदानी।

दर्शन से ही पुण्यदायिनी, देखें नयन अधीर नर्मदा॥

हर महानता उद्गम क्षण में, होती लघुतम बीजाकार।

एक विहंगम नदी कपिल धारा तक क्षीण लकीर नर्मदा॥

विविध स्वरुप अमरकंटक से सिन्धु तीर सौराष्ट्र तलक।

कहीं चपल चंचलता कल-कल, कहीं गहन गंभीर नर्मदा॥

पूर्वमुखी सारी नदियों से, अलग कहानी कहती है।

पूरब से पश्चिम को बहती, अद्भुत एक नजीर नर्मदा॥

नश्वर है शरीर माटी का, अजर अमर आत्मा सबकी।

साक्षी है बनने-मिटने की, अमर-धार अशरीर नर्मदा॥

*****************************************

नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर