स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (4) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (57) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (2) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (41) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (80) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (235) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)
कुण्डलिनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कुण्डलिनी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 29 अक्तूबर 2011

कुण्डलियाँ: -- संजीव 'सलिल'


कुण्डलियाँ:                                       

संजीव 'सलिल'
*
भारत के गुण गाइए, मतभेदों को भूल.

फूलों सम मुस्काइये, तज भेदों के शूल..

तज भेदों के, शूल अनवरत, रहें सृजनरत.

मिलें अंगुलिका, बनें मुष्टिका, दुश्मन गारत..

तरसें लेनें. जन्म देवता, विमल विनयरत.

'सलिल' पखारे, पग नित पूजे, माता भारत..

*

कंप्यूटर कलिकाल का, यंत्र बहुत मतिमान.

हुए पराजित पलों में, कोटि-कोटि विद्वान..

कोटि-कोटि विद्वान, कहें- मानव किंचित डर.

तुझे बना ले, दास अगर हो, हावी तुझ पर..

जीव श्रेष्ठ, निर्जीव हेय, सच है यह अंतर.

'सलिल' न मानव से बेहतर कोई कंप्यूटर..

*

सुंदरियाँ घातक; सलिल' पल में लें दिल जीत.

घायल करें कटाक्ष से, जब बनतीं मन-मीत.

जब बनतीं मन-मीत, मिटे अंतर से अंतर.

बिछुड़ें तो अवढरदानी भी हों प्रलयंकर.

असुर-ससुर तज सुर पर ही रीझें किन्नरियाँ.

नीर-क्षीर बन, जीवन पूर्ण करें सुंदरियाँ..

*



नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर