हिन्दी हो जग-वाणी यदि, हम मिलकर करें प्रयास
 एक साथ मिल कलम चलायें, मन में लिये हुलास
सत-शिव-सुंदर शब्द-शब्द हो, सत-चित-आनंद अक्षर-
ऊर्जस्वित मन-प्राण कर, 'सलिल' जग में करें उजास
*
: जय हिंद : जय भारत : जय भारती : वंदे मातरम :

लिखिए अपनी भाषा में



Type in
Title :
Body

Diwali Dohe: Sanjiv 'Salil', Voice sangya tandon

दयाराम गुप्त 'पथिक' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दयाराम गुप्त 'पथिक' लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 4 अप्रैल 2009

बुन्देली दोहे

दयाराम गुप्त 'पथिक', ब्यौहारी, शहडोल

मादल थापों से झरे, जब महुआ का रंग।
झांके गोरी पैंजनी, झुकी-झुकी परत अनंग॥

लगत तुम्हारो हात प्रिय, चेहरा भयो गुलाल।
पायल की झंकार सुन, होत मृदंग निहाल॥

बातन मारी कंकरी, नयनन मरे बान।
तन-मन घायल कर गयी, बेसुध तरसे प्रान॥

बौराए सपने चहक, मलें गुलाबी रंग।
चैती कोयल कूकती, महके अंग-अनंग॥

अंग-अंग अंगडाइयां, पोर-पोर में पीर।
फागुन तन-मन रंग गया, फेंका रंग कबीर॥

**************************