स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (4) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (57) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (2) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (41) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (80) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (235) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)
पारस मिश्रा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पारस मिश्रा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बृहस्पतिवार, 9 अप्रैल 2009

गीत : पारस मिश्रा

वंश डूबा देंगे कबीर का,
ऐसे लक्षण हैं कमाल में।
उजियारा कम धुआं बहुत है-
इस अवसरवादी मशाल में।

भीड़ तंत्र की नृत्य-मंडली।
टेढी सी लगती अंगनाई।
रह-रह बजे बीन पछुओं की,
लिए मुहर्रम होली आयी।
पात-पात पर टंगी-झूमती, सी -
आकाश-बेल की मस्ती।
मुर्दों के श्रृंगार-साज में-
व्यस्त-त्रस्त जीवन की बस्ती।
अंगारों से प्रश्न दहकते,
टहनी पर उडती गुलाल में...

पनप रही बरगद के नीचे-
नेतागीरी-नौकरशाही।
भाषण, कुर्सी, फाइल, फीते-
छीना-झपटे, हाथा-पायी।
औंधे मुंह बुनियादी ईंटें-
गाती हैं गाथा मुंडेर की।
सारा खेत चारे जाते हैं-
गधे ओढ़कर खाल शेर की।
असली राजहंस लगते हैं-
सारे बगुले चाल-ढाल में...

अब भी देश निरा नंगा है,
जिन्दा है, अभाव रोटी का।
फ़िर भी कर्णधार रखता है-
ज्यादा ध्यान लाल गोटी का।
दूध-धुली मोहक प्रतिश्रुतियाँ-
सिद्धांतों पर जमी मेल है।
आश्वासन की पतिव्रताये-
जाने कितनों की रखैल हैं?

लटके चम्गादड से वादे-
पात-पात में, डाल- डाल में...

***********************************

नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर