हिन्दी हो जग-वाणी यदि, हम मिलकर करें प्रयास
 एक साथ मिल कलम चलायें, मन में लिये हुलास
सत-शिव-सुंदर शब्द-शब्द हो, सत-चित-आनंद अक्षर-
ऊर्जस्वित मन-प्राण कर, 'सलिल' जग में करें उजास
*
: जय हिंद : जय भारत : जय भारती : वंदे मातरम :

लिखिए अपनी भाषा में



Type in
Title :
Body

Diwali Dohe: Sanjiv 'Salil', Voice sangya tandon

भवन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भवन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बृहस्पतिवार, 11 जून 2009

नव-गीत: आचार्य संजीव 'सलिल'

भवनों के जंगल



घनेरे हजारों...



*



कोई घर न मिलता



जहाँ चैन सुख हो।



कोई दर न दिखता



रहित दर्द-दुःख हो।



मन्दिर में हैरां



मनाता है हरि ही



हारा-थका हूँ



हटो रे कतारों...



*



माटी को कुचलो



पर्वत भी खोदो।



जंगल भी काटो-



खुदी नाश बो दो।



मरघट बना जग



तू धूनी रमाना-



न फूलो अहम् से



ओ पंचर गुब्बारों...



*



जो थोथा चना है,



वो बजता घना है।



धोता है, मन



तन तो माटी सना है।



सांसों से आसों का



है क़र्ज़ भारी-



लगा भी दो कन्धा



न हिचको कहारों...




*********************