स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (4) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (57) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (2) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (41) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (80) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (235) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)
विवाह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विवाह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 6 जून 2010

शुभ कामनाएं : हर्षवर्धन-अमृता परिणय

II  ॐ परात्पर परम्ब्रम्ह देवाधिदेव श्री चित्रगुप्त नमः II
-- :: पावन परिणय :: --

आयुष्मान हर्षवर्धन आत्मज श्रीमती रेवती-श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव, सिवनी
संग
आयुष्मती अमृता आत्मजा श्रीमती-श्री अजय कुमार रायजादा, जबलपुर
परिणय पर्व : मंगलवार ८.६.२०१०, माढ़ोताल, जबलपुर
शुभाशीष समारोह : बुधवार, ९.६.२०१०, बारापत्थर, सिवनी
*****

नव दम्पति अभिनन्दन
I ऋद्धि-सिद्धि-विघ्नेश गणपति, चित्रगुप्त प्रभु शत वन्दन I
II मातु नंदिनी-माँ इरावती, अर्पित भाव-सुरभि चन्दन II
*
I विधि-हरि-हर संग शारद-लक्ष्मी-शक्ति पधारें, दें आशीष I
II भारत माता, मातु नर्मदा, हों प्रसन्न यह वर दें ईश II
*
I सुरपुर में भैंरोप्रसाद जी-बाल गोविन्द मुदित-मन हैं I
II मिले रायजादा-श्रीवास्तव, भुज भर सबका वंदन है II
*
I बाज रही अँगना शहनाई, बजी बधाई है द्वारे इ
II 'रामकुंवर, ऋतुराज' सहित, स्वागतरत नभ-रवि-शशि-तारे II
*
I संस्कार सोलह शुभ थाती, प्रथा सनातन-पावन है II
II प्रकृति-पुरुष को द्वैत न भाये, शुभ अद्वैत मन-भावन है II 
*
I मुकुलित-मुदित 'हर्षवर्धन' पर, हुई 'अमृता' आज निसार I
II मनहर रूप 'अमृता' का लख, गया 'हर्षवर्धन' दिल हार II
*
I हुए समर्पण पल के साक्षी, 'विजया' संग 'रूपेश-नरेश' I
II 'शक्तिबोध, अरुणिमा, अनुपमा, तुहिना, तोशु, दिनेश, सुरेश II
*
I 'आरुषि, सूफी, सारा, विशु, मधुरिमा शशांक' झूम नाचें I
II 'पुष्पा' तन, 'शोभना' मुदित मन, स्वागत गीत मौन बाँचें II
*
I बिम्ब 'अन्नपूर्णा' का देखें, 'सुधीर, सलिल, चातक, अवधेश' I
II स्नेह-'साधना' का 'अभिषेक' करें, सब मिल वर दें अमरेश II
*
I सप्तपदी पर सात वचन दे-लेकर, सात जन्म का साथ I
                                II विहँस निभाएं नव दम्पति, रख कदम साथ, हाथों में हाथ II                                          *
I राम-सिया, शिव-शिवा सदृश ही, साथ तुम्हारा अमर रहे I
II  चाँद-चाँदनी, सूर्य-रश्मि सम, नेह नर्मदा सतत बहे II
*
शब्द-सुमनांजलि : आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल',
संपादक दिव्यनर्मदा नेट पत्रिका.
सलिल.संजीव@जीमेल.कॉम / दिव्यनर्मदा.ब्लागस्पाट.कॉम
चलभाष: ०९४२५१८३२४४

************************************************************

नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर