स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (4) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (57) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (2) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (41) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (80) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (235) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)
श्री राम जन्म भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्री राम जन्म भजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2009

श्री राम जन्म भजन

श्री राम जन्म भजन

भजनकार: स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा

अवध में जन्में हैं श्री राम

अवध में जन्में हैं श्री राम,


दरश को आए शंकरजी...


कौन गा रहे?, कौन नाचते?,


कौन बजाएं करताल?


दरश को आए शंकरजी...


ऋषि-मुनि गाते, देव नाचते,


भक्त बजाएं करताल।


दरश को आए शंकरजी...


अंगना मोतियन चौक है,


द्वारे हीरक बंदनवार


अश को आए शंकरजी...


मलिन-ग्वालिन सोहर गायें,


नाचें दे-दे ताल।


दरश को आए शंकरजी...




मैया लाईं थाल भर मोहरें,


लो दे दो आशीष।


दरश को आए शंकरजी...


नाग त्रिशूल भभूत जाता लाख,


डरे न मेरो लाल।


दरश को आए शंकरजी...


बिन दर्शन हम कहूं न जैहें,


बैठे धुनी रमाय।


दरश को आए शंकरजी...


अलख जगाये द्वार पर भोला,


डमरू रहे बजाय।


दरश को आए शंकरजी...


रघुवर गोदी लिए कौशल्या,


माथ डिठौना लगाय।


दरश को आए शंकरजी...


जग-जग जिए लाल माँ तेरो,


शम्भू करें जयकार।


दरश को आए शंकरजी...


***********



बाजे अवध बधैया




बाजे अवध बधैया,


हाँ हाँ बाजे अवध बधैया...


मोद मगन नर-नारी नाचें,


नाचें तीनों मैया। हाँ-हाँ नाचें तीनों मैया,


बाजे अवध बधैया॥


मातु कौशल्या जनें रामजी,


दानव मार भगैया, हाँ-हाँ दानव मार भगैया


बाजे अवध बधैया...


मातु कैकेई जाए भरत जी,


भारत भार हरैया हाँ हाँ भारत भार हरैया,


बाजे अवध बधैया...


जाए सुमित्रा लखन-शत्रुघन,


राम-भारत की छैयां, हाँ हाँ राम-भारत की छैयां,


बाजे अवध बधैया...


नृप दशरथ ने गाय दान दी,


सोना सींग मढ़ईया, हाँ हाँ सोना सींग मढ़ईया,


बाजे अवध बधैया...


रानी कौशल्या मोहर लुटाती,


कैकेई हार-मुंदरिया, हाँ हाँ कैकेई हार-मुंदरिया,


बाजे अवध बधैया...


रानी सुमित्रा वस्त्र लुटाएं,


साडी कोट रजैया, हाँ हाँ साडी कोट रजैया,


बाजे अवध बधैया...


sइधी-हर हरि-दर्शन को आए,


दान मिले कुछ मैया, हाँ हाँ दान मिले कुछ मैया,


बाजे अवध बधैया...


'शान्ति'-सखी मिल सोहर गावें,


प्रभु की लेंय बलैंयाँ , हाँ हाँ प्रभु की लेंय बलैंयाँ,


बाजे अवध बधैया...


***********

नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर