स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (4) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (57) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (2) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (41) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (80) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (235) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)
संजीव सलिल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संजीव सलिल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 5 मार्च 2010

जनमत: हिन्दी भारत की राष्ट्र भाषा है या राज भाषा?

चिंतन :  हिंदी भारत की राष्ट्र भाषा है या राज भाषा?
सोचिये और अपना मत बताइए:
आप की सोच के अनुसार हिन्दी भारत की राष्ट्र भाषा है या राज भाषा?
क्या आम मानते हैं कि हिन्दी भविष्य की विश्व भाषा है?
क्या संस्कृत और हिन्दी के अलावा अन्य किसी भाषा में अक्षरों का उच्चारण ध्वनि विज्ञानं के नियमों के अनुसार किया जाता है?
अक्षर के उच्चारण और लिपि में लेखन में साम्य किन भाषाओँ में है?
अमेरिका के राष्ट्रपति अमेरिकियों को बार-बार हिन्दी सीखने के लिए क्यों प्रेरित कर रहे हैं?
अन्य सौरमंडलों में संभावित सभ्यताओं से संपर्क हेतु विश्व की समस्त भाषाओँ को परखे जाने पर संस्कृत और हिन्दी सर्वश्रेष्ठ पाई गयीं हैं तो भारत में इनके प्रति उदासीनता क्यों?
क्या भारत में अंग्रेजी के प्रति अंध-मोह का कारण उसका विदेशी शासन कर्ताओं से जुड़ा होना नहीं है?
आचार्य संजीव सलिल / http://divyanarmada.blogspot.com

बृहस्पतिवार, 23 अप्रैल 2009

एक कुण्डली : आचार्य संजीव 'सलिल'

भुला न पाता प्यार को, कभी कोई इंसान.
पाकर-देकर प्यार सब जग बनता रस-खान
जग बनता रस-खान, नेह-नर्मदा नाता.
बन अपूर्ण से पूर्ण, नया संसार बसाता.
नित्य 'सलिल' कविराय, प्यार का ही गुण गाता.
खुद को जाये भूल, प्यार को भुला न पाता.

सोमवार, 20 अप्रैल 2009

सामयिक रचना...

शक्कर मंहगी होना पर...

दोहा गजल

आचार्य संजीव 'सलिल'

शक्कर मंहगी हो रही, कडुवा हुआ चुनाव.
क्या जाने आगे कहाँ, कितना रहे अभाव?

नेता को निज जीत की, करना फ़िक्र-स्वभाव.
भुगतेगी जनता'सलिल',बेबस करे निभाव.

व्यापारी को है महज, धन से रहा लगाव.
क्या मतलब किस पर पड़े कैसा कहाँ प्रभाव?

कम ज़रूरतें कर 'सलिल',कर मत तल्ख़ स्वभाव.
मीठी बातें मिटतीं, शक्कर बिन अलगाव.

कभी नाव में नदी है, कभी नदी में नाव.
डूब,उबर, तरना'सलिल',नर का रहा स्वभाव.

**********************************

बृहस्पतिवार, 2 अप्रैल 2009

गीत

आचार्य संजीव 'सलिल'

नीचे-ऊपर,
ऊपर नीचे,
रहा दौड़ता
अँखियाँ मीचे।
मेघा-गागर
हुई न रीती-
पवन थका,
दिन-रात उलीचे...

नाव नदी में,
नदी नाव में,
भावः समाया है,
अभाव में।
जीवन बीता-
मोल-भाव में।
बंद रहे-
सद्भाव गलीचे...

नहीं कबीरा,
और न बानी।
नानी कहती,
नहीं कहानी।
भीड-भाड़ में,
भी वीरानी।
ठाना- सींचें,
स्नेह-बगीचे...

कंकर- कंकर
देखे शंकर।
शंकर में देखे
प्रलयंकर।

साक्ष्य- कारगिल
टूटे बनकर।
रक्तिम शीतल
बिछे गलीचे...

***********

रविवार, 29 मार्च 2009

लघु कथा

शब्द और अर्थ

सलिल

शब्द कोशकार ने अपना कार्य समाप्त किया...कमर सीधी कर लूँ , सोचते हुए लेटा कि काम की मेज पर कुछ खटपट सुनायी दी... मन मसोसते हुए उठा और देखा कि यथास्थान रखे शब्दों के समूह में से निकल कर कुछ शब्द बाहर आ गए थे। चश्मा लगाकर पढ़ा , वे शब्द 'लोकतंत्र', प्रजातंत्र', 'गणतंत्र' और 'जनतंत्र' थे।
शब्द कोशकार चौका - ' अरे! अभी कुछ देर पहले ही तो मैंने इन्हें यथास्थान रखा रखा था, फ़िर ये बाहर कैसे...?'
'चौंको मत...तुमने हमारे जो अर्थ लिखे हैं वे अब हमें अनर्थ लगते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा लोक तंत्र लोभ तंत्र में बदल गया है। प्रजा तंत्र में तंत्र के लिए प्रजा की कोई अहमियत ही नहीं है। गन विहीन गन तंत्र का अस्तित्व ही सम्भव नहीं है। जन गन मन गाकर जनतंत्र की दुहाई देने वाला देश सारे संसाधनों को तंत्र के सुख के लिए जुटा रहा है। -शब्दों ने एक के बाद एक मुखर होते हुए कहा।

******************************************

शुक्रवार, 20 मार्च 2009

गीतिका

तुम

आचार्य संजीव 'सलिल'

सारी रात जगाते हो तुम।
नज़र न फिर भी आते हो तुम.

थक कर आँखें बंद करुँ तो-
सपनों में मिल जाते हो तुम.

पहले मुझ से आँख चुराते,
फिर क्यों आँख मिलाते हो तुम?

रूठ मौन हो कभी छिप रहे,
कभी गीत नव गाते हो तुम

'सलिल' बांह में कभी लजाते,
कभी दूर हो जाते हो तुम.

नटवर नटनागर छलिया से,
नचते नाच नचाते हो तुम

****************************

बुधवार, 18 मार्च 2009

कविता

जीवन का सत्य

--सलिल

मुझे 'मैं' ने, तुझे 'तू' ने, हमेशा ही दिया झाँसा.
खुदी ने खुद को मकडी की तरह जाले में है फांसा. .
निकलना चाहते हैं हम नहीं, बस बात करते हैं.
खुदी को दे रहे शह फिर खुदी की मात करते हैं.
चहकते जो, महकते जो वही तो जिन्दगी जीते.
बहकते जो 'सलिल' निज स्वार्थ में वे रह गए रीते.
भरेगा उतना जीवन घट करोगे जितना तुम खाली.
सिखाती सत्य जीवन का हमेशा खिलती शेफाली.

मंगलवार, 17 मार्च 2009

पुस्तक समीक्षा :समयजयी साहित्यशिल्पी भगवतप्रसाद मिश्र 'नियाज़' : व्यक्तित्व-कृतित्व - एक अद्बुत कृति


पुस्तक समीक्षा :
समयजयी साहित्यशिल्पी भगवतप्रसाद मिश्र 'नियाज़' : व्यक्तित्व-कृतित्व - एक अद्बुत कृति

समीक्षक : प्रो. अर्चना श्रीवास्तव,
d 105 shilendra nagar रायपुर
( कृति विवरण : नाम- समयजयी साहित्यशिल्पी भगवतप्रसाद मिश्र 'नियाज़' : व्यक्तित्व-कृतित्व, विधा- समालोचना, संपादक : संजीव 'सलिल', आकार- डिमाई, बहुरंगी सजिल्द आवरण, पृष्ठ ४५५, मूल्य- ५०० रु., प्रकाशक- समन्वय प्रतिष्ठान, २०४ विजय अपार्टमेन्ट, नेपिअर टाऊन, जबलपुर ४८२००१ )
समयजयी साहित्यशिल्पी भगवदप्रसाद मिश्र 'नियाज़' : व्यक्तित्व - कृतित्व एक अद्बुत कृति है जिसमें हिन्दी के इस वरिष्ठतम तथा प्रतिष्ठित साहित्यकार के इन्द्रधनुषी साहित्यिक-शैक्षणिक योगदान का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया है. प्रस्तुत ग्रन्थ को हिन्दी स्वरों के आधार पर अ से अः तक १२ सर्गों में विभक्त किया गया है.
'चित्र-चित्र स्मृतियाँ अनुपम' के अंतर्गत श्री मिश्र की चित्रमय जीवन झांकी ८ शीर्षकों में विभक्त कर संजोई गयी है. 'सांसों का सफर' में ९० वर्षीय चरितनायक का संक्षिप्त शाब्दिक जीवन वृत्त है. 'कुछ अपनी कुछ अपनों की' के २२ आलेख मिश्र जी के स्वजनों-परिजनों, मित्रों, स्नेहियों, वरिष्ठ व समकालिक रचनाकारों द्वारा लिखे गए हैं जिनमें ३ पीढियों की भावांजलियाँ हैं. 'कलकल निनादिनी नर्मदा' शीर्षक अध्याय नियाज़ की कम लम्बी काव्य रचनाओं के संग्रहों तरंगिणी, गीत रश्मि, अजस्रा, व जननी जन्मभूमिश्च पर केंद्रित समालोचनात्मक आलेखों से समृद्ध हुआ है. 'नील नीरनिधि नील नभ' नामक सर्ग में खंड काव्य कारा, दीर्घ कविताओं के संग्रह कस्मै देवाय, दीर्घा, अनुवादित खंड काव्य धाविका का आकलन विद्वदजनों ने किया है. शायर नियाज़ के कलाम को 'भँवरे की गुनगुन' अध्याय में १६ पारखियों ने परखा है. गजल संग्रहों तलाश, आखिरी दौर, खामुशी व अहसास तथा कता संग्रह ज़रा सुनते जाइए को १६ जानकारों ने कसौटी पर कसकर खरा पाया है.
बहुमुखी प्रतिभा के धनि मिश्रजी ने बल साहित्य के सारस्वत कोष को शिशुगीत, चाचा नेहरू, क्या तुम जानते हो? तथा सूक्ति संग्रह नामक कृतियों से नवाजा है. 'डगमग पग धर च्कोओ लें नभ' के अंतर्गत बाल साहित्य निकष पर है. अंग्रेज़ी के प्राध्यापक रहे मिश्रजी अंग्रेज़ी में सृजन न करें यह नामुमकिन है. 'भाव शब्द ले काव्य है' नामक अध्याय में द ब्रोकन मिरर एंड अदर पोयम्स एवं पेटल्स ऑफ़ लव दो संग्रहों की विवेचना की गयी है.
'गोमती से साबरमती तक' शीर्षक अध्याय में मिश्रजी के गद्य साहित्य कथा संग्रह त्रयोदशी व संस्मरण संग्रह अतीत इक झलकियाँ पर विवेचनात्मक आलेख हैं. आदर्श शिक्षक और शिक्षाविद के रूप में मिश्र जी के अवदान को परखा गया है 'सघन तिमिर हर भोर उगायें' शीर्षक सर्ग में.
विश्व वाणी हिन्दी व सम्पर्क भाषा अंग्रेज़ी के मध्य संपर्क सेतु बने मिश्र जी द्वारा ३१ देशों में प्रचलित १८ भाषाओँ के १११ कवियों की कविताओं का हिन्दी काव्यानुवाद किया है. 'विश्व कविता' शीर्षक इस कृति तथा डॉ अम्बाशंकर नगर के काव्य संग्रह 'चाँद चांदनी और कैक्टस' के मिश्र जी कृत अंग्रेज़ी अनुवाद 'मून मूंलित एंड कैक्टस' की समीक्षा 'दिल को दिल से जोड़े भाषा' अध्याय में है.
समीक्षक के रूप में मिश्र जी द्वारा समकालिक साहित्यकारों की कृतियों का सतत मूल्यांकन किया जाता रहा. 'कौन कैसा कसौटी पर' सर्ग में समीक्ष कर्म को परखा गया है.'बात निकलेगी तो फ़िर' में मिश्रजी के दो लम्बे साक्षात्कार हैं जिनमें उनकी रचनाधर्मिता से जुड़े विविध पक्षों पर प्रकाश डाला गया है. अन्तिम पर महत्वपूर्ण अध्याय 'साईं भजे भाव पार हो' में मिश्रजी के आध्यात्मिक-धार्मिक कृतित्व का आकलन है. सुमनांजलि, भक्त संह भगवान, साईं चालीसा, साईं बाबा द इटरनल कम्पेनियन, रिलेशनशिप विथ गोड, मैं हरि पतित पवन सुने, वेद पुरूष वाणी, ॐ साईं बाबा और नर नारायण गुफा आश्रम, साईत्री, ॐ श्री साईश्वर, श्री साईं यंत्र-मन्त्र, आध्यात्मिक अनुभूतियाँ, तथा श्री साईं गीतांजली संकीर्तनम आदि कृतियों पर १६ आलेख इस अध्याय में हैं.
श्री नियाज जी जैसे वरिष्ठ साहित्यकार के ७० वर्षीय बहु आयामी योगदान के लगभग हर पहलू का सम्यक-संतुलित मूल्यांकन कराकर शताधिक शोधपरक आलेखों को एक ही जगह सुव्यवस्थित सुनियोजित करने दे दुष्कर सम्पादकीय कार्य को संजीव सलिल ने निपुणता के साथ करने में सफलता पाई है. शोध छात्रों के लिए अत्यावश्यक ४५५ पृष्ठीय सजिल्द डिमाई आकार की यह कृति केवल ५०० रु. में समन्वय प्रकाशन, २०४ विजय अपार्टमेन्ट, नेपिअर टाऊन, जबलपुर ४८२००१ से प्राप्त की जा सकती है. समकालिक हिन्दी साहित्य के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर निआजजी के सकल साहित्य कर्म के निष्पक्ष विवेचन का यह श्रेष्ठ प्रयास वाकई अपनी मिसाल आप है.

नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर