हिन्दी हो जग-वाणी यदि, हम मिलकर करें प्रयास
 एक साथ मिल कलम चलायें, मन में लिये हुलास
सत-शिव-सुंदर शब्द-शब्द हो, सत-चित-आनंद अक्षर-
ऊर्जस्वित मन-प्राण कर, 'सलिल' जग में करें उजास
*
: जय हिंद : जय भारत : जय भारती : वंदे मातरम :

लिखिए अपनी भाषा में



Type in
Title :
Body

Diwali Dohe: Sanjiv 'Salil', Voice sangya tandon

dr. sadhna verma लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
dr. sadhna verma लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 19 सितम्बर 2010

शुभ कामना गीत: -- संजीव 'सलिल'

शुभ कामना गीत:


दिव्य नर्मदा संचालक मंडल सदस्य डॉ. साधना वर्मा की जन्म तिथि 

 

१२ सितंबर पर :


संजीव 'सलिल'
+++++++++

















+++++++++

वर्षगाँठ यह मंगलमय हो...
*
जो भी चाहे अंतर्मन,
पाने का नित करो जतन.
विनय दैव से है इतनी-
मिलें सफलताएँ अनगिन..

जीवन-पथ पर पग निर्भय हो,
वर्षगाँठ यह मंगलमय हो...
*
अधरों पर सोहे मुस्कान.
पाओ सब जग से सम्मान.
शतजीवी हो, स्वस्थ्य रहो-
पूरा हो मन का अरमान..

श्वास-श्वास सरगम सुरमय हो
वर्षगाँठ यह मंगलमय हो...
*
मिले कीर्ति, यश, अभिनन्दन,
मस्तक पर रोली-चन्दन.
घर-आँगन में खुशियाँ हों-
स्नेहिल नातों का वन्दन..

आस-हास की निधि अक्षय हो,
वर्षगाँठ यह मंगलमय हो...
*