स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (3) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (56) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (1) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (40) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (78) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (227) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)
label लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
label लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 26 अप्रैल 2009

हिन्दी में ब्लॉग लेखन की विधा : संजय बेंगाणी

हिन्दी में ब्लॉग लेखन की विधा, इसकी तकनीक और इसके प्रभाव से लेकर हिन्दी ब्लॉग लेखन को आप कैसे अपने कैरियर में बदल सकते हैं, इन सभी विषयों पर प्रस्तुत है यह रोचक और शोधपूर्ण आलेख।

ब्लॉग को आप अपनी ऑन लाइन डायरी कह सकते है। आपके आसपास की कोई घटना हो या गतिविधि, या कोई दिल को छूने वाली कोई बात, आप अपनी बात किसी कविता के माध्यम से कहना चाहते हों या किसी भी समसामयिक विषय पर अपनी टिप्पणी लिखना चाहते हों, इसके लिए आपको अब अखबारों के संपादक या प्रकाशक की मेहरबानी की ज़रुरत नहीं। आज के दौर में अपनी बात को अपरिचितों से लेकर हजारों-लाखों अनजान लोगों तक पहुँचाने का सस्ता, सुलभ और असरकारी साधन है, आपका चिट्ठा यानी ब्लॉग। समाचारपत्र या पत्रिकाओं में प्रकाशित आपकी बात को कहने को तो बहुत लोग पढ़ते हैं मगर ये पढ़ने वाले वो लोग होते हैं जनको न तो आपसे और न आपके लिखे हुए से कोई लेना-देना होता है, और अगर कोई पाठक आपसे जुड़ना चाहे तो वह आपसे संपर्क भी नहीं कर सकता है। जबकि ब्लॉग पर लिखी गई आपकी बात हमेशा हर समय मौजूद रहती है इसके माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने में बैठा कोई भी व्यक्ति आपसे तत्काल संपर्क कर सकता है। अगर आपकी बात किसी को पसंद आ जाए तो आपको उस विषय पर लिखने के लिए प्रस्ताव भी मिल सकता है और आप घर बैठे अपने लिखने का शौक पूरा करते हुए खूब पैसा कमा सकते है। यानी ब्लॉग पर लिखना, लिखने का शौक ही पूरा नहीं करता बल्कि आपके शौक के बदले में कमाई का जरिया भी बन सकता है। अगर आपके मन में लिखते हुए पैसा कमाने के बारे में किसी भी प्रकार की जिज्ञासा, हिचक या अड़चन है तो हमसे तत्काल संपर्क करें, हिन्दी मीडिया आपको ऐसे लोगों से जोड़ने की कोशिश करेंगे जिनको आप जैसे लोगों की जरुरत है।

हिन्दी ब्लॉग का इतिहास

हिन्दी ब्लॉग लेखन का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। पहले पहल ज्ञात हिन्दी ब्लॉग आलोक व विनय द्वारा लिखे गये थे। तब से लेकर अब तक एक लम्बा सफर तय हो चुका है। आज हजारों हिन्दी ब्लॉगर सक्रिय है। तकनीकी समस्याएं भी अब काफी हद तक दूर हो गई है। यूनिकोड ने पहले ही हिन्दी की राह आसान बना दी थी, मगर शुरुआती दौर में हिन्दी लिखने के औजारों से लेकर अनेक समस्याएं थी, जिन्हे हिन्दी को नेट पर एक सम्मानित स्थान दिलाने को कृतसंकल्प तकनीक से सुसज्ज लोगो ने रात दिन एक कर सुलझाया और आज भी 24 घंटे सहायता के लिए उपलब्ध रहते है। हिन्दी ब्लॉगरी के इतिहास के बारे में सरस विवरण जाने-माने हिन्दी ब्लॉगर जितेन्द्र चौधरी के शब्दों में यहाँ पढ़ा जा सकता है। विभिन्न स्थलो पर लिखे जा रहे हिन्दी ब्लॉगो को एक ही स्थान पर अद्यतित होते तथा उनकी कड़ियों को नारद , चिट्ठाजगत तथा ब्लॉगवाणी पर देख सकते है।

ब्लॉग कहाँ लिखे जाते है?

ब्लॉग लेखन के लिए वर्डप्रेस, ब्लॉगर, लाइव जनरल जैसे स्थल मुफ्त सेवा प्रदान करते है। इसके अलावा निजी डोमेन पर भी ब्लॉग लिखे जा रहे है। अब हिन्दी मीडिया ने भी ब्लॉग लेखन की सुविधा प्रदान की है। इसके लिए आपको हिन्दी मीडिया की साइट पर लॉग इन (सत्रारम्भ) करना होगा, फिर "ब्लॉग लिखें" लिंक (कड़ी) पर जा कर आप अपना ब्लॉग लिखना शुरु कर सकते हैं।

जानें ब्लॉग की भाषा

ब्लॉग लेखन की शुरूआत अंग्रेजी में हुई वहीं नेट पर भी अंग्रेजी का अधिपत्य है, ऐसे में ब्लॉग लिखने से संबंधित अधिकांश शब्द अंग्रेजी के ही है, लेकिन ये तकनीकी शब्द हैं और आसानी से समझ में आने वाले हैं। वहीं किसी चीज के लिए पहले से ही उपलब्ध हिन्दी के शब्दों का प्रयोग करने से भी न बचे, क्योंकि हिन्दी का अपना सौन्दर्य है, शैली है। एक ब्लॉगर के रूप में अपने ब्लॉग को आम बोलचाल की सीधी-साधी भाषा में लिखें और तकनीकी शब्दों को बजाय हिन्दी का कोई भौंडा अनुवाद लिखने के उनको मूल अंग्रेजी में ही लिखें।

यहाँ कुछ ऐसे हिन्दी शब्दों की सूची है जो हजारों हिन्दी ब्लॉगर और उनसे कई गुना ज्यादा उनके पाठक भी मजे से उपयोग में ले रहे है, ये वे शब्द है जो आप हिन्दी ब्लॉग लिखते समय ध्यान में रखें तो एक दो दिन में ये परिचित से लगेंगे और अंग्रेजी के बेवजह प्रयोग से भी बच जायेंगे और हमारी हिन्दी भाषा भी विकृत होने से बचेगी।

नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर