स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (3) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (56) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (1) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (40) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (78) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (227) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)
mandookyopnishad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mandookyopnishad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 25 मार्च 2011

मांडूक्योपनिषद: काव्यानुवाद: मृदुल कीर्ति

 
 मांडूक्योपनिषद:काव्यानुवाद: मृदुल कीर्ति 





























































ॐ श्री परमात्मने नमः
मांडूक्योपनिषद
शान्ति पाठ
हे देव गण ! कल्याण मय हम वचन कानों से सुनें,
कल्याण ही नेत्रों से देखें , सुदृढ़ अंग बली बनें।
आराधना स्तुति प्रभो की हम सदा करते रहे,
मम आयु देवों के काम आये , हम नमन करते रहे।
हे इन्द्र ! मम कल्याण को कल्याण का पोषण करें,
हे विश्व वेदाः ! पूषा श्री मय ज्ञान संवर्धन करें।
हे बृहस्पति ! हे अरिष्ट नेमिः , स्वस्ति कारक आप हैं,
सब त्रिविध ताप हों शांत जग के देते जो, संताप हैं।



यही ॐ ऐसा परम अक्षर , चरम अविनाशी महे,
विश्वानि जग उसकी महिमा ही महिमा, प्रकृति गरिमा का कहे.
आगत विगत ओंकार कालातीत जग का मूल है,
आद्यंत हीन, अचिन्त्य कारण , सूक्ष्म और स्थूल है॥ [ १ ]


विश्वानि जग सब ब्रह्म मय और ब्रह्म से परिपूर्ण है,
दृष्टव्य जो भी जगत में, सब ब्रह्म मय सम्पूर्ण है.
यह ब्रह्म, वेदों में कथित है कि चार पैरों वाला है,
सर्वात्मा ही तो ब्रह्म पर ब्रह्म विश्व धारण वाला है॥ [ २ ]


जाग्रत अवस्था की तरह, सब जगत प्रभु का शरीर है,
भूः , भुवः आदि लोक सप्तम अंग प्राण समीर हैं.
सब ज्ञान कर्मेन्द्रियाँ ह्रदय व् प्राण मुख है अगम्य का,
स्थूल भोक्ता , ज्ञाता धारक , पाद पहला ब्रह्म का॥ [ ३ ]


एक स्वप्नमय यह सूक्ष्म जग ही , जिसका वास निवास है,
संकल्प मय ऋत ज्ञान जिनका , सूक्ष्म जग आवास है.
सप्तांग उन्नीस , मुखों वाला , रूप बृहत अगम्य का,
आत्मा भू अखिलेश तेजस , द्वितीय पाद है ब्रह्म का॥ [ ४ ]


ज्यों सुप्त मानव , कामना व् स्वप्न हीन सुषुप्ति है,
इस सुषुप्तिवस्था सम ही प्रलय काल प्रवृति है.
विज्ञान मय , आनंद मय , शुभ ज्योति मुख है अगम्य का,
आनंद का एकमेव भोक्ता, तृतीय पाद है ब्रह्म का॥ [ ५ ]


विश्वानि विश्व का मूल कारण एक सर्वेश्वर अहे,
सर्वज्ञ, अन्तर्यामी , सबके प्राण धारक शुचि महे.
उत्पत्ति स्थित प्रलय मूल में, आत्म भू अखिलेश है,
अतः प्राज्ञ से वैश्वानर , सब रूप में सर्वेश है॥ [ ६ ]


प्रज्ञं, अप्रग्यं, बाह्य अन्तः, प्रज्ञहीन , अचिन्त्य है,
अदृश्य , अग्राह्यम, अव्यह्रुत , अद्वितीय तत्व व् नित्य है.
शुभ, शुचि, पंचातीत शांत है, मर्म अगम अगम्य का,
ज्ञातव्य प्रभु, अद्विति तत्व ही चौथा पाद है ब्रह्म का॥ [ ७ ]


'अ' 'उ' व 'म' ये तीनों मात्राएँ ही तीनों पाद हैं,
उनके तीनों पाद ॐ की मात्राएँ ब्रह्म नाद हैं.
परमात्मा इन तीनों मात्राओं से युक्त ओंकार है,
इनका समन्वय ही ब्रह्म की आराधना का प्रकार है॥ [ ८ ]


परिपूर्ण परमेश्वर का पहला पाद 'अ' ही आकार है,
यह शब्द व्यंजन, वर्ण , स्वर, जड़ तत्व ,जग का आकार है.
सम्यक जो जाने वैश्वानर, ऐसे अकार विराट की,
इच्छाएं पूर्ण प्रधान पायें , वह कृपा सम्राट की॥ [ ९ ]


ओंकार की मात्रा द्वितीय 'उ' उकार उत्कृष्ट है,
जो स्वप्न के सम सूक्ष्म है, यह उसका रूप विशिट है.
'उकार' ज्ञान की प्रथा उन्नत जो करे उस कुल में भी,
जानते हिरण्यगर्भ रूपी, ब्रह्म तेजस को सभी॥ [ १० ]


ओंकार की मात्रा तृतीया 'म' से मापक ध्वनित है,
'म' में विलीनीकरण 'म' में 'अ' व 'उ' सन्निहित है.
कारण, सुषुप्ति जग अधिष्ठाता में ॐ मकार है,
'म' प्राज्ञ व् सर्वज्ञ ब्रह्म का पाद तृतीया प्रकार है॥ [ ११ ]


मात्रा रहित ओंकार रूपातीत शिव है विशिष्ट है,
अथ जाने जो वह आत्मा परमात्मा में प्रविष्ट हैं.
मन वाणी का नहीं विषय अतः मर्म अगम अगम्य का,
निगुण, निराकारी स्वरुप, चौथा पाद है ब्रह्म का॥ [ १२ ]

नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर