स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (3) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (56) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (1) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (40) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (78) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (227) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)
nimadee doha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
nimadee doha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2010

निमाड़ी दोहा:

 निमाड़ी दोहा:

संजीव 'सलिल'
पाठकों की सुविधा को ध्यान में रखकर निमाड़ी दोहों का अर्थ दिया जा रहा है. यदि हर भारतवासी देश के विविध भागों में बोली जा रही भाषा-बोली को समझ सके तो राजनैतिक टकराव के स्थान पर साहित्यिक और सामाजिक एकता बलवती होगी. विवाह या आजीविका हेतु अन्य अंचल में जाने पर परायापन नहीं लगेगा.

जिनी वाट मंs झाड नी, उनी वांट की छाँव.
नेह मोह ममता लगन, को नारी छे ठाँव..

जिस राह में वृक्ष हो वहीं छाँह रहती है. नारी में ही स्नेह, मोह, ममता और लगन का निवास होता है अर्थात नारी से ही 
स्नेह, मोह, ममता और लगन प्राप्त हो सकती है.
*
घणा 
लीम को झाड़ छे, न्यारो देस निमाड़.
धौला रंग कपास को, जंगल नदी पहाड़..

नीम के सघन वृक्ष की तरह मेरा निमाड़ देश भी न्यारा है जिसमें धवल सफ़ेद रंग की कपास (रुई), जंगल, नदी तथा पर्वत शोभ्यमान हैं.
 *
लाल निमाड़ी मिर्च नंs, खूब गिराई गाजs.
पचरंग चूनर सलोणी, अजब अनोखी साजs.

निमाड़ में पैदा होने वाली तीखी सुर्ख लाल मिर्च प्रसिद्ध है. निमाड़ की तीखी लाल मिर्च ने छक्के छुड़ा दिए. पाँच रंगों में सजी सुंदरियों की शोभा ही न्यारी है.
*
पेला-काला रंग की, तोर उड़दया डाल.
हरी मूंग-मक्की मिली, गले- दे रही ताल..

निमाड़ में नरमदा नदी के किनारे झूमती फसलों को देखकर कवि कहता है पीले रंग की तुअर, काले रंग की उड़द तथा हरे रंग की मूंग और मक्का की फसलें खेतों में ताल दे-देकर नाचती हुई प्रतीत हो रही हैं.  *
ज्वारी-रोटो-अमाड़ी,  भाजी ताकत लावs.
नेह नरमदा मंs नहा, खे चल जीवन-नावs..

ज्वार की रोटी,
अमाड़ी की भाजी खाकर शरीर शक्तिवां होता है. पारस्परिक भाईचारे रूपी नरमदा में रोज नहाकर आनंदपूर्वक ज़िंदगी बिताओ.
*
आदमी छे पंण मनुस नी, धन नी पंण धनवान.
पाणी छे पंण मच्छ नी, गाँव छे णी हनमान..

यहाँ कवि विरोधाभासों को इंगित करता है. जो आदमी मनुष्य नहीं है वह भी कोई आदमी है. जिसके पास धन नहीं है वह भी धनवान है अर्थात धनवान वास्तव में निर्धन है. जहाँ पानी है पर मछली नहीं है वह व्यर्थ है क्योंकि कुछ न हो तो मछली पकड़-खा कर भूख मिटाई जा सकती है.
मछली पानी को स्वच्छ करती है. मछली न होना अर्थात पानी गंदा होना जिसे पिया नहीं जा सकता. अतः वह व्यर्थ है. इसी तरह  जिस गाँव में हनुमान जी का मन्दिर न हो वह भी त्याज्य है क्योंकि हनुमान जी सच्चरित्रता, पराक्रम, संयम, त्याग और समर्पण के पर्याय हैं जहाँ वे न हों वहाँ रहना व्यर्थ है.

**********************************************

--- दिव्यनर्मदा.ब्लागस्पाट.कॉम

बृहस्पतिवार, 18 मार्च 2010

निमाड़ी दोहा ग़ज़ल : संजीव 'सलिल'

धरs माया पs हात तू, होवे बड़ा पार.
हात थाम कदि साथ दे, सरग लगे संसार..
*
सोन्ना को अंबर लगs, काली माटी म्हांर.
नेह नरमदा हिय मंs, रेवा की जयकार..
*
वउ -बेटी गणगौर छे, संझा-भोर तिवार.
हर मइमां भगवान छे, दिल को खुलो किवार..
*
'सलिल' अगाड़ी दुखों मंs, मन मं धीरज धार.
और पिछाड़ी सुखों मंs, मनख रहां मन मार..
*
सिंगा की सरकार छे, ममता को दरबार.
'सलिल' नित्य उच्चार ले, जय-जय-जय ओंकार..
*
लीम-बबुल को छावलो, सिंगा को दरबार.
शरत चाँदनी कपासी, खेतों को सिंगार..
*
मतवाला किरसाण ने, मेहनत मन्त्र उचार.
सरग बनाया धरा को, किस्मत घणी सँवार..
*
नाग जिरोती रंगोली, 'सलिल' निमाड़ी प्यार.
घट्टी ऑटो पीसती, गीत गूंजा भमसार..
*
रयणो खाणों नाचणो, हँसणो वार-तिवार.
गीत निमाड़ी गावणो, चूड़ी री झंकार..
*
कथा-कवाड़ा वाsर्ता, भरसा रस की धार.
हिंदी-निम्माड़ी 'सलिल', बहिनें करें जगार..

******************************
--- दिव्यनर्मदा.ब्लागस्पाट.कॉम

नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर