ॐ
निर्वाण षड्कम
(श्री आदि शंकराचार्य द्वारा विरचित)
हिन्दी काव्यानुवाद : मृदुल कीर्ति जी
*
मैं मन, बुद्धि, न चित्त अहंता, ना मैं धरनि न व्योम अनंता.
मैं जिव्हा ना, श्रोत, न वयना, न ही नासिका ना मैं नयना.
मैं ना अनिल , न अनल सरूपा, मैं तो ब्रह्म रूप, तदरूपा .
चिदानंदमय ब्रह्म सरूपा , मैं शिव-रूपा, मैं शिव-रूपा ------------१
ना गतिशील, न प्राण आधारा, न मैं वायु पांच प्रकारा.
सप्त धातु, पद, पाणि न संगा, अन्तरंग न ही पाँचों अंगा.
पंचकोष ना , वाणी रूपा , मैं तो ब्रह्म रूप, तदरूपा
चिदानंदमय ब्रह्म सरूपा, मैं शिव-रूपा, मैं शिव-रूपा --------------२
ना मैं राग, न द्वेष, न नेहा, ना मैं लोभ, मोह, मन मोहा.
मद-मत्सर ना अहम् विकारा, ना मैं, ना मेरो ममकारा
काम, धर्म, धन मोक्ष न रूपा, मैं तो ब्रह्म रूप तदरूपा,
चिदानंदमय ब्रह्म सरूपा, मैं शिव-रूपा, मैं शिव-रूपा.--------------३
ना मैं पुण्य न पाप न कोई, ना मैं सुख-दुःख जड़ता जोई.
ना मैं तीर्थ, मन्त्र, श्रुति, यज्ञाः, ब्रह्म लीन मैं ब्रह्म की प्रज्ञा.
भोक्ता, भोजन, भोज्य न रूपा, मैं तो ब्रह्म रूप तदरूपा.
चिदानंदमय ब्रह्म सरूपा, मैं शिव-रूपा, मैं शिव रूपा.----------------४
ना मैं मरण भीत भय भीता, ना मैं जनम लेत ना जीता.
मैं पितु, मातु, गुरु, ना मीता. ना मैं जाति-भेद कहूँ कीता.
ना मैं मित्र बन्धु अपि रूपा, मैं तो ब्रह्म रूप तदरूपा.
चिदानंदमय ब्रह्म सरूपा, मैं शिव-रूपा, मैं शिव-रूपा.---------------५
निर्विकल्प आकार विहीना, मुक्ति, बंध- बंधन सों हीना.
मैं तो परमब्रह्म अविनाशी, परे, परात्पर परम प्रकाशी.
व्यापक विभु मैं ब्रह्म अरूपा, मैं तो ब्रह्म रूप तदरूपा.
चिदानंदमय ब्रह्म सरूपा, मैं शिव-रूपा, मैं शिव-रूपा.---------------६
****************************************
दिव्य नर्मदा : हिंदी तथा अन्य भाषाओँ के मध्य साहित्यिक-सांस्कृतिक-सामाजिक संपर्क हेतु रचना सेतु A plateform for literal, social and cultural writings. Bridges gap between HINDI and other languages, literature & other forms of expression.
स्तम्भ / लेबल
-acharya sanjiv 'salil'
(238)
-Acharya Sanjiv Verma 'Salil'
(195)
अंग्रेजी
(1)
अलंकार
(4)
अवधी
(4)
आयुर्वेद
(3)
आरोग्य आशा
(1)
कला
(1)
कविता
(32)
कहावत
(1)
कायस्थ
(1)
काव्यानुवाद
(3)
कुण्डलिनी
(1)
क्षणिका
(1)
गणेश
(1)
ग़ज़ल
(13)
गीत
(56)
गीति काव्य
(1)
गीतिका
(14)
घनाक्षरी
(2)
घरेलू नुस्खे
(3)
चिंतन
(3)
चित्रगुप्त
(5)
चौपाई
(1)
छत्तीसगढ़ी
(1)
जनक छंद
(1)
डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका'
(1)
तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी
(1)
दुर्गा
(3)
देश
(2)
दोहा
(65)
नर्मदा
(9)
नर्मदाष्टक
(1)
नव विधा
(1)
नवगीत
(40)
नारी विमर्श
(1)
निमाड़ी
(1)
नियाज़
(1)
नज़्म: संजीव 'सलिल'
(1)
परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन
(1)
पुरातत्व
(1)
पुस्तक समीक्षा
(1)
प्रकृति
(1)
प्राकृतिक चिकित्सा
(2)
प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़'
(1)
बाल साहित्य
(1)
बुंदेली
(1)
भक्ति काव्य
(1)
भजन
(15)
भवन
(1)
भारत
(7)
भोजपुरी
(5)
महादेवी वर्मा
(1)
मालवी
(1)
मुक्तक
(6)
मुक्तिका
(78)
मृदुल कीर्ति
(4)
राम
(7)
राष्ट्र वंदना
(1)
लघु कथा
(3)
लघुकथा
(13)
लेख: हिन्दी का हित चिंतन
(1)
विवाह गीत
(3)
विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' '
(1)
शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर
(1)
शान्ति देवी वर्मा
(1)
श्यामलाल उपाध्याय
(1)
श्यामानन्द 'सरस्वती'
(1)
श्री कृष्ण
(1)
संजीव 'सलिल'
(227)
संस्मरण
(1)
समाचार
(1)
साधना
(1)
सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर
(1)
सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल
(1)
सोरठा
(1)
स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा
(1)
स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे
(1)
हरिगीतिका
(1)
हाइकु
(6)
हास्य
(6)
हिंदी
(6)
हिन्दी काव्यानुवाद
(1)
हिन्दी ग़ज़ल
(1)
हिन्दी छंद
(1)
ॐ
(1)
॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥
(2)
nirvaan shadkam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
nirvaan shadkam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 20 अक्तूबर 2010
काव्यानुवाद : श्री आदि शंकराचार्य विरचित ॐ निर्वाण षडकम ----मृदुल कीर्ति जी
प्रस्तुतकर्ता Posted by :
sanjiv verma
चिप्पियाँ Labels:
aadi shankaracharya,
hindi kavyanuvaad,
mridul keerti jee.,
nirvaan shadkam
| आपका मत your openion |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
