स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (3) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (56) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (1) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (40) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (78) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (227) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)
press news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
press news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 1 फरवरी 2010

रायपुर प्रेस क्लब में ब्लोग्गर्स मीट ---अभिषेक प्रसाद 'अवि'

रायपुर प्रेस क्लब में ब्लोगर्स बैठक

--अभिषेक प्रसाद 'अवि'

२४ जनवरी २०१०. पूर्व नियोजित समयानुसार रायपुर प्रेस क्लब में ब्लोगर्स बैठक का आयोजन हुआ. धन्यवाद डॉक्टर महेश सिन्हा जी को जिन्होंने न केवल मुझे उस बैठक में शामिल होने का मौका दिया बल्कि खुद मुझे मेरे घर से लेने आये और वापस घर तक पहुँचाया भी. अभी कुछ ही दिन पहले तक मैं उन्हें जानता तक नहीं था और आज उनसे एक गहरा अनजाना रिश्ता बन गया है.

बैठक का आरम्भ लगभग १५:०० बजे हुआ. यह रायपुर या यों कहें छत्तीसगढ़ की पहली ब्लोग्गर्स बैठक थी. कई बड़े नाम भी मौजूद थे और कई नए चेहरे भी.

गोष्ठी की शुरुआत श्री अनिल पुसदकर जी ने की. शुरुआत हुई ब्लॉग की उपलब्धता, इसके रूप, मजबूती और इसके योग्यता से, योग्यता कि कैसे ब्लॉग पांचवे खम्भे के रूप में उभर कर आ रहा है और समाज की समस्याओं और निवारण का एक अच्छा माध्यम है.... अनिल जी ने छत्तीसगढ़ की खराब होती छवि पर भी सवाल उठाया. ये एक अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा भी है. हम कमियों को तो बढा-चढ़ा कर लिखते, छापते और सुनाते है पर सच्चाई और वास्तिवकता से कोशूं दूर रहते है. अनिल जी ने एक बहुत ही उम्दा सुझाव दिया कि एक ऐसा कमुनिटी ब्लॉग बनाया जाये जिसमें छतीसगढ़ के सही समस्याएं, उसकी उपलब्धि सही और निष्पक्ष रूप से लोगों तक पहुँचाया जा सकें... मैं उनके इस प्रयास को सार्थक और सही मानता हूँ.
अनिल जी के बाद श्री बी. एस. पाबला जी ने लोगों को संबोधित किया और अपना परिचय और विचार लोगों के सामने रखें. लगभग ३० चिट्ठाकारों का समूह मौजूद था, ये एक छोटी मगर सार्थक शुरुआत थी. एक के बाद एक सभी लोगों को अपने विचार रखने का मौका मिला. श्री ललित शर्मा जी से कई जानकारियाँ मिली. कुल मिलाकर कहूँ तो इस मीट में कई सारी नयी जानकारियाँ और विचार सामने आये.

कोई चिटठा सिर्फ शौक के लिए लिखता है तो कोई इसे धनार्जन का स्रोत भी मानता है. बोलने का मौका मुझे भी मिला पर उत्साह, डर और घबराहट में शायद मैं अपने मन की बात कह ही नहीं पाया. जाने से पहले मैंने सोंचा था ये कहूँगा, वो कहूँगा, ऐसे बोलूँगा, वैसे अपनी बात रखूँगा... पर जब बोलने का मौका आया तो सारे शब्द गायब हो गए.

बैठक के दौरान कहा गया एक सार्थक दृष्टान्त मुझे याद है... "दो सेब के पेड़ आपस में बात कर रहे थे. पहले ने दूसरे से कहा: 'एक दिन ऐसा आएगा जब सिर्फ सेब ही सेब के पेड़ बचेंगे बाकी सब ख़त्म हो जायेंगे'.दूसरे पेड़ ने सवाल किया: 'वो कैसे?'... पहले ने कहा: 'जिस तरह लोग जात और घर को लेकर आपस में लड़ रहे हैं , मर रहे हैं मार रहे हैं , एक दिन सिर्फ हम ही तो बचेंगे, आदमी आदमी को मार रहा है, जानवरों को मार रहा है और जानवर भी दूसरे छोटे जानवरों को मार रहे है... एक दिन सिर्फ हम ही तो बचेंगे...' तो सेब के दूसरे पेड़ ने धीरे से कहा: 'कौन सा सेब का पेड़ बचेगा? लाल वाला या सफ़ेद वाला?"

ये सिर्फ एक दृष्टान्त नहीं था बल्कि बहुत गंभीर सोच और चिंता की बात थी इसमें...

सभी साथियों के बीच एक मात्र महिला चिट्ठाकार थीं श्रीमती तोशी गुप्ता. उन्होंने अपने चिट्ठे के माध्यम से एक सशक्त शुरुआत की थी पर कुछ लोगों की धमकियों ने उन्हें लिखने से डरा दिया. मैं तोशी जी से इतना ही कहूँगा कि तमाशबीनों की दुनिया है यह, बुरा किसी को दीखता नहीं..और बुरा जो दिखाने की कोशिश करो तो और भी कुछ दीखता नहीं...ये दुनिया झूठ और फरेबों से चल रही है आजकल.यहाँ ईमानदारी की कीमत नहीं, सच बिकता नहीं....'

पारस्परिक परिचय और विचार-विमर्श के बाद सभा का अंत मेरी कुछ पंक्तियों से हुआ:

"अपनी जिंदगी से न यूँ मुझे किनारे कीजिये

ग़मों में ही सही अपनी, मुझे अपना सहारा कीजिये

तेरी महक सदा पाता हूँ पास अपने

कोई तो अपनी मौजूदगी का इशारा कीजिये"

होश खोता रहा है आइना भी तुझे देख-देखकर

यूँ तो खुद को न सामने उसके संवारा कीजिये

इन्तेजार में तेरी एक झलक पाने को तो चाँद भी है

इक पल का ही सही, वक़्त कोई अपना हमारा कीजिये

गुनाह की है तुझसे मोहब्बत करने की मैंने
खतादार हूँ तेरे हुस्न की आरजू की है

सजा देने को ही सही, एक बार तो

अपनी जिंदगी में शामिल दोबारा कीजिये

ब्लोग्गर्स मीट के बाद शानदार और यादगार रात्रि भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी. खाने के साथ साथ लोगों की बातें और मजाकें खाने में और मसाला डाल रहे थे... रात करीब १० बजे लोगों से विदा ली फिर मिलने के लिए...

++++++++++++++++++++++++++

कल की शाम मेरी सबसे ज्यादा यादगार और हसीं शाम थी... एक ही शाम में मैंने उत्साह, गर्व, डर, घबराहट और ख़ुशी सारी भावनाओं का मजा ले लिया. महेश अंकल का साथ, पाबला जी की गर्मजोशी से मिलाया गया हाथ (मेरे हाथों में अभी भी दर्द है), ललित शर्मा जी की मूंछें, अनिल जी का व्यवहार और बाकी बंधुओं का सौहाद्र ... हमेशा याद रहेगा...


*********

नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर