स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (3) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (56) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (1) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (40) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (78) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (227) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)
teacher लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
teacher लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 सितम्बर 2011

शिक्षक दिवस पर: कहाँ गया गुरु?... --- संजीव 'सलिल'

शिक्षक दिवस पर:
कहाँ गया गुरु?...
संजीव 'सलिल'
*
गुरु था गंगा ज्ञान की, अब है गुरु घंटाल.
मेहनत चेलों से करा, खूब उड़ाये माल..

महागुरु बन हो गया, गुरु से संत महंत.
पीठाधीश बना- हुआ, गुरु-शुचिता का अंत..

चेले-चेली पालकर, किया बखेड़ा खूब.
कृष्ण स्वघोषित हो गया, राधाओं में डूब..

करी रासलीला हुआ, दस दिश में बदनाम.
शिक्षा लेना भूलकर, दे शिक्षा बेकाम..

शिक्षक करता चाकरी, चकरी सा नित घूम.
अफसर-चमचे मजे कर, रहे मचाते धूम..

दुश्चक्री फल-फूलकर, कहें सत्य को झूठ.
शिक्षा के रथचक्र की, थामे कर में मूठ..

आई.ए.एस. बन नियंता, नचा रहे दिन-रात.
नाच रहे अँगुलियों पर, शिक्षक पाकर मात..

टीचर टीच न कर हुए, सिर्फ फटीचर आज.
गुरु कह पग वंदन करें, कैसे आती लाज?

शब्दब्रम्ह के निकट जा, दें पुनि अक्षर-ज्ञान.
अभय बने जब शिष्य तब, देगा गुरु को मान..

हिंदी से रोजी जुटा, इंग्लिश लिखते रोज.
कोंवेंट बच्चे पढ़ें, क्यों? करिए कुछ खोज..

जूता पहने पूजते, सरस्वती बेशर्म.
नकल कराते, क्या नहीं, दण्डयोग्य दुष्कर्म?

मूल्यांकन करते गलत, देते गलत हिसाब.
श्वेत हो चुके बाल पर, मलकर रोज खिजाब..

कथनी-करनी में हुआ, अंतर जबसे व्याप्त.
तब से गुरुमुख से नहीं, मिला ज्ञान कुछ आप्त..

कहाँ गया गुरु? द्रोण से, पूछ रहा था कर्ण.
एकलव्य को देखकर, गुरु-मुख हुआ विवर्ण..

सत्ता का चाकर नहीं, होगा जब गुर मुक्त.
तब ही श्रृद्धा-आस्था, पुनि होगी संयुक्त..

कलम करे पगवन्दना, कहें योग्य है कौन?
प्रश्न रहा पुनि अनसुना, प्रभु-मूरत है मौन..

*******
Acharya Sanjiv Salil

http://divyanarmada.blogspot.com

नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर