कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 26 नवंबर 2010

चिंतनीय समाचार: भारत की सात भाषाओँ का अस्तित्व खतरे में

चिंतनीय समाचार:

भारत की सात भाषाओँ का अस्तित्व खतरे में

भारत में बोली जाती रही  सात प्राचीन भाषा-भाषियों की संख्या घटकर 10 हजार से भी कम रह गई है। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डी पुरंदेश्वरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
उनके अनुसार ये प्राचीन भाषाएँ भाटे आली, गंडा, गंडो, कुवी, कोर्वा, माओ, जिशांग एवं सनोरी हैं। इन भाषा-भाषियों की संख्या वर्ष 1991 से पूर्व 10 हजार से अधिक थी जो वर्ष 2001 में घटकर 10 हजार से भी कम हो गयी।
उन्होंने कहा कि विलुप्त होती इन भाषाओं के संरक्षण के लिए मानव संसाधन विकास मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।
समाधान:

हमारा अनुरोध है कि समय-चक्र को परिवर्तित करना संभव नहीं होता. इन तथा इन जैसी अन्य कई भाषाओँ को जिन्दा रखना या विकसित करना लगभग असंभव है, इस सत्य को स्वीकार करते हुए इन भाषाओँ के साहित्य को देवनागरी लिपि में सुरक्षित कर इनके शब्द भंडार को हिन्दी शब्दकोष में सम्मिलित किया जाना चाहिए. हिन्दी की एक शैली के रूप में ये भाषाएँ अपने शब्द भंडार में जीवित रही आयेंगी.
*****************

कोई टिप्पणी नहीं: