कुल पेज दृश्य

रविवार, 5 फ़रवरी 2012

रचना-प्रति रचना: ह्रदय कुसुम सिन्हा-संजीव 'सलिल'

रचना-प्रति रचना:
काश ह्रदय पत्थर  का होता 
कुसुम सिन्हा
*
काश ह्रदय पत्थर  का होता 
                     पाकर चोट  न झरते आंसू 
                    नहीं ह्रदय से आह निकलती 
                   प्यार और विश्वास में छल पा

                  दिल का शीशा   चूर न होता
काश ह्रदय पत्थर का होता
                 ह्रदय बनाकर  यदि वो इश्वर
                कठिन प्यार की पीर न देता 
               तो फिर जीवन शायद  इतना 
              पीड़ा से बोझिल न होता
काश   ह्रदय   पत्थर का होता 
              निर्विकार सह   लेता सुख दुःख 
               हाश अश्रु   और  प्यार न होता 
               नहीं ह्रदय  टुटा करता    फिर 
              नहीं   कोई  मर मरकर जीता 
काश ह्रदय पत्थर का होता 
             पीड़ा का अभिशाप   दिया जो 
             मन तो फूलों सा न बनाता
             अंगारों सा मन होता तो 
            नहीं कोई मर मर कर जीता 
काश ह्रदय पत्थर  का होता 
           विरहन   चकई  की चीखें सुन 
          चाँद कभी आंसू न बहाता
           शब्द  वाण फिर ह्रदय चीरकर 
           सारा लहू न  अश्रु   बनाता 
काश ह्रदय पत्थर का होता
*
माननीया कुसुम जी,
आपकी भाव भीनी रचना को पढ़कर कलम से उअतारी पंक्तियाँ आपको सादर समर्पित.
प्रति कविता:
अगर हृदय पत्थर का होता
संजीव 'सलिल'
*
अगर हृदय पत्थर का होता...
*
खाकर चोट न किंचित रोता,
दुःख-विपदा में धैर्य न खोता.
आह न भरता, वाह न करता-
नहीं मलिनता ही वह धोता..
अगर हृदय पत्थर का होता...
*
कुसुम-परस पा नहीं सिहरता,
उषा-किरण सँग नहीं निखरता.
नहीं समय का मोल जानता-
नहीं सँवरता, नहीं बिखरता..
अगर हृदय पत्थर का होता...
*
कभी नींव में दब दम घुटता,
बन सीढ़ी वह कभी सिसकता.
दीवारों में पा तनहाई-
गुम्बद बन बिन साथ तरसता..
अगर हृदय पत्थर का होता...
*
अपने में ही डूबा रहता,
पर पीड़ा से नहीं पिघलता.
दमन, अनय, अत्याचारों को-
देख न उसका लहू उबलता.
अगर हृदय पत्थर का होता...
*
आँखों में ना होते सपने,
लक्ष्य न पथ तय करता अपने.
भोग-योग को नहीं जानता-
'सलिल' न जाता माला जपने..
अगर हृदय पत्थर का होता...
*




2 टिप्‍पणियां:

vijay2@comcast.net ने कहा…

vijay2 ✆ द्वारा yahoogroups.com ekavita

आ० ’सलिल’ जी,

सदैव समान अच्छी कविता के लिए बधाई ।

किसी भी विषय पर आप अच्छा लिख लेते हैं ।

विजय

kusum sinha ✆ ने कहा…

kusumsinha2000@yahoo.com ekavita

priy sanjiv ji
aapke jaise mahan kavi se sarahna milna bahut badi bat hai mere liye dhanyawad

aapki kavya pratibha ko mera naman
kusum