कुल पेज दृश्य

रविवार, 12 फ़रवरी 2012

प्रार्थना गीत: इतनी शक्ति हमें देना दाता

मेरी पसंद:                                                                                        

प्रार्थना गीत

इतनी शक्ति हमें देना दाता
*
(इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमजोर हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे
भूलकर भी कोइ भूल हो ना) -2

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमजोर हो ना

हर तरफ जुल्म है, बेबसी है
सहमा सहमा सा हर आदमी है
पाप का बोझ बढता ही जाये
जानें कैसे ये धरती थमीं है
बोझ ममता से तू ये उठाले
तेरी रचना का ये अंत हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे
भूलकर भी कोइ भूल हो ना
इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमजोर हो ना.....

दूर अज्ञान के हो अंधेरे
तू हमें ज्ञान की रोशनीं दे
हर बुराई से बचके रहें हम
जितनी भी दे, भली जिन्दगी दे
बैर हो ना किसि का किसि से
भावना मन में बदले कि हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे
भूलकर भी कोइ भूल हो ना

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमजोर हो ना.....

हम ना सोचें हमें क्या मिला है
हम ये सोचें किया क्या है अर्पण
फूल खुशियों के बाटें सभी को
सबका जीवन हीं बन जाये मधुबन
अपनी करुणा का जल तू बहाके
कर दे पावन हर एक मन का कोना
हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे
भूलकर भी कोइ भूल हो ना

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमजोर हो ना.....

हम अंधेरे में है, रोशनीं दे
खो ना दे खुद को हीं दुश्मनी से
हम सजा पायें अपने किये की
मौत भी हो तो सहले खुशी से
कल जो गुजरा है फिर से ना गुजरे 
आने वाला वो कल ऐसा हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे, हमसे
भूलकर भी कोइ भूल हो ना

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमजोर हो ना.....

***************************

कोई टिप्पणी नहीं: