स्तम्भ / लेबल

-acharya sanjiv 'salil' (238) -Acharya Sanjiv Verma 'Salil' (195) अंग्रेजी (1) अलंकार (4) अवधी (4) आयुर्वेद (3) आरोग्य आशा (1) कला (1) कविता (32) कहावत (1) कायस्थ (1) काव्यानुवाद (4) कुण्डलिनी (1) क्षणिका (1) गणेश (1) ग़ज़ल (13) गीत (57) गीति काव्य (1) गीतिका (14) घनाक्षरी (2) घरेलू नुस्खे (3) चिंतन (3) चित्रगुप्त (5) चौपाई (1) छत्तीसगढ़ी (1) जनक छंद (2) डॉ चित्रा चतुर्वेदी 'कार्तिका' (1) तसलीस (उर्दू त्रिपदी) अज़ीज़ अहमद अंसारी (1) दुर्गा (3) देश (2) दोहा (65) नर्मदा (9) नर्मदाष्टक (1) नव विधा (1) नवगीत (41) नारी विमर्श (1) निमाड़ी (1) नियाज़ (1) नज़्म: संजीव 'सलिल' (1) परिचर्चा: चिट्ठाकारी और टिप्पणी-लेखन (1) पुरातत्व (1) पुस्तक समीक्षा (1) प्रकृति (1) प्राकृतिक चिकित्सा (2) प्रो. भागवत प्रसाद मिश्र 'नियाज़' (1) बाल साहित्य (1) बुंदेली (1) भक्ति काव्य (1) भजन (15) भवन (1) भारत (7) भोजपुरी (5) महादेवी वर्मा (1) मालवी (1) मुक्तक (6) मुक्तिका (79) मृदुल कीर्ति (4) राम (7) राष्ट्र वंदना (1) लघु कथा (3) लघुकथा (13) लेख: हिन्दी का हित चिंतन (1) विवाह गीत (3) विश्व काव्य सलिला : भागवत प्रसाद मिश्रा 'नियाज' ' (1) शब्द सलिला: लखपति -अजित वडनेरकर (1) शान्ति देवी वर्मा (1) श्यामलाल उपाध्याय (1) श्यामानन्द 'सरस्वती' (1) श्री कृष्ण (1) संजीव 'सलिल' (232) संस्मरण (1) समाचार (1) साधना (1) सूक्ति सलिला: शेक्सपिअर (1) सूक्ति-सलिला:प्रो. बी. पी. मिश्र 'नियाज़' / सलिल (1) सोरठा (1) स्वर्गीय शान्ति देवी वर्मा (1) स्वास्थ्य: घरेलू नुस्खे (1) हरिगीतिका (1) हाइकु (6) हास्य (6) हिंदी (6) हिन्दी काव्यानुवाद (1) हिन्दी ग़ज़ल (1) हिन्दी छंद (1) (1) ॥ श्रीरामरक्षास्तोत्र ॥ (2)

बुधवार, 20 अक्तूबर 2010

बाल कविता: कोयल-बुलबुल की बातचीत --- संजीव 'सलिल'

बाल कविता:

कोयल-बुलबुल की बातचीत

संजीव 'सलिल'
*
कुहुक-कुहुक कोयल कहे: 'बोलो मीठे बोल'.
चहक-चहक बुलबुल कहे: 'बोल न, पहले तोल'..

यह बोली: 'प्रिय सत्य कह, कड़वी बात न बोल'.
वह बोली: 'जो बोलना उसमें मिसरी घोल'.

इसका मत: 'रख बात में कभी न अपनी झोल'.
उसका मत: 'निज गुणों का कभी न पीटो ढोल'..


इसके डैने कर रहे नभ में तैर किलोल.
वह फुदके टहनियों पर, कहे: 'कहाँ भू गोल?'..

यह पूछे: 'मानव न क्यों करता सच का मोल.
वह डांटे: 'कुछ काम कर, 'सलिल' न नाहक डोल'..

***************

19 टिप्पणियाँ Comments:

Babli ने कहा…

Babli :

बहुत सुन्दर! शानदार प्रस्तुती!

डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा…

डॉ. मोनिका शर्मा :

सुंदर बाल कविता.....

रानीविशाल ने कहा…

ये कोयल और ये बुलबुल दोनों ही कितनी समझदार है. इतनी प्यारी प्यारी बातों से हमें कितनी सुन्दर शिक्षा दे रही है .....बहुत सुन्दर, प्यारी रचना है नानाजी ....आपके ही जैसी :)
अनुष्का

आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ने कहा…

मुझे तो ये अनुष्का और उसकी मम्मी जैसी लगीं जिनकी बातें सुनकर मैंने भी कुछ समझने-सीखने की कोशिश की है.

चैतन्य शर्मा ने कहा…

चैतन्य शर्मा :

कोयल और बुलबुल की बातें तो बड़ी प्यारी हैं.... चित्र भी सुंदर लगे....

rani.vishal@yahoo.com ने कहा…

RaniVishal Joshi

आपको पढ़ना मेरे लिए क्या है .....ये शब्दों में बयां कर पाना मेरे लिए बहुत कठिन है. ये बस एक अनुभव है जो महसूस किया जा सकता है ..यह प्रशंसा मात्र नहीं मेरी श्रद्धा है आपके लिए. आप यकीं नहीं मानेगे कहने को तो लिखने का शौक मुझे भी है लेकिन आपको पढ़ने के बाद अपनी रचनाए मुझे बाल साहित्य लगती है .....आप बार इतना रेज़ कर देते है कि और किसी को पढ़ने पर भी कभी कभार ही मैं उस माहौल से बहार हो पाती हूँ जो आपको पढ़ कर छा जाता है.
ये माँ सरस्वती का विशेष स्नेह है आप पर जो हमें दिखाई देता है .

आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ने कहा…

माँ शारदा भी तो आपके माध्यम से ही आशीष बरसाती हैं. अपने पाठकों की नगण्य संख्या देखकर कभी-कभी लगता है कि यह रचनाकर्म निरर्थक तो नहीं किन्तु अनुष्का की पीढ़ी का ध्यान कर लगता है कि उन्हें शेह्स्थ मिलना ही चाहिए.

Neelam Mishra : ने कहा…

Neelam :

यह पूछे: 'मानव न क्यों करता सच का मोल.
वह डांटे: 'कुछ काम कर, 'सलिल' न नाहक डोल'..
really nice poem ..................

आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ने कहा…

कोयल बुलबुल से कहे: 'नीलम मेरी मित्र'.
बुलबुल बोली: 'पर्स में उसके मेरा चित्र'..

दोनों झगड़ें तो 'सलिल', घट जायेगा प्यार.
आप सम्हालें अब इन्हें, हो न सके तकरार..

धन्यवाद.

Pradeep ने कहा…

Pradeep Gupta .

bal kavita nahi yah to jeevan ke sachai hai.bado ki samagh me aa jaye yeh badi bat hai.

आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ने कहा…

कोयल बुलबुल से कहे: 'रह प्रदीप के साथ.'
बुलबुल बोली: 'तम मिटे, मिला हाथ से हाथ'.

'सलिल' बड़ों से क्या कहे?, छोटे सीखें पाठ.
बड़े बनें तब याद कर, कर पाएंगे ठाठ..

धन्यवाद.

Ravi Malik : ने कहा…

wah...sundar ...bahut sundar

Ravi

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक ने कहा…

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण) :

बहुत ही ज्ञानवर्धक पोस्ट है!
--
बधाई!
--
आपकी पोस्ट को बाल चर्चा मंच में लिया गया है!
http://mayankkhatima.blogspot.com/2010/10/24.html

आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ने कहा…

aap sabko dhanyavad.

priyank verma ने कहा…

bahut acchi poem.

आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ने कहा…

हिंदयुग्म पर ''दोहा की कक्षाएं'' देखें, दोहा रचना पर कक्षा तथा कार्य शाला की ६४ कड़ियाँ हैं. सहित्याशिल्पी पर ''काव्य का रचना शास्त्र'' के अंतर्गत अलंकारों पर ७४ कड़ियों में ६९ अलंकारों की परिभाषा तथा उदाहरण हैं. दिव्यनर्मदा में हिन्दी शब्द सलिला के अंतर्गत नए शब्द कोष निर्माण का कार्य आरम्भ कर दिया है. इन्हें देखकर अपनी सम्मति दें. अन्य हिन्दीप्रेमियों को देखने हेतु प्रेरित करें. मुझे प्रशंसा की चाह नहीं है, न छद्म स्तुतिपरक टिप्पणियों की. जाने-अनजाने हो रही त्रुटियों, मुझे जो ज्ञात नहीं है ऐसी जानकारी अथवा पाठकों के लिये उपयोगी सामग्री जो मैं न दे रहा होऊँ जानने के लिये पाठकीय टिप्पणियाँ अनिवार्य हैं.
दि.न. पर करवा चौथ संबंधी रचना देखिये आपको रुचेगी.

Neelam Mishra . ने कहा…

Neelam :
hahahahaahah, salili ji aajkal dilli me bulbul dikhti hi nahi uska chitr wo bhi meri purse me ,kaash aisa ho pata .....................

निर्झर 'नीर': ने कहा…

निर्झर 'नीर :

BAL SAJAG - or नन्हा मन -
dono blogs par bahut si kavitayen or lekh padhe ,sundar ,marmik bal man ka chintan lekin ye kavita bahut hi dil ko chho gayii
bandhaii swikaren
aapka priyas sarahniy hai

आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ने कहा…

कोयल-बुलबुल में बसा नन्हा मन हैरान.
बाल सजग संग भर रहा निर्झर नीर उड़ान..
नीर अकेला सलिल का आज बना है मीत.
दोनों मिलकर साथ रह सब जग लेंगे जीत..


नर्मदा तट पर चौंसठ योगिनी मंदिर भेड़ाघाट जबलपुर